बिपाशा ने गिनाया महिलाओं का योगदान

बिपाशा ने गिनाया महिलाओं का योगदान
अभिनेत्री बिपाशा बसु कहती हैं कि स्वस्थ महिलाएं समाज को स्वस्थ बनाने में योगदान देती हैं। बिपाशा ने शनिवार को ट्वीट किया, "दुरुस्त और फिट घर बनाने में एक स्वस्थ एवं तंदुरुस्त महिला योगदान देती है। फिर चाहे वह महिला मां हो, पत्नी हो, बहन हो या बेटी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दुरुस्त घर एक स्वस्थ समाज की ओर ले जाता है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए जब महिलाएं फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का अंग बना लेती हैं तो इससे सुखद बदलाव आता है।"

बिपाशा, एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन का चेहरा हैं। उन्होंने यहां रविवार सुबह इस दौड़ में भाग लिया।

इस दौड़ में भाग लेने वाली अन्य फिल्मी हस्तियों में राहुल बॉस, महिमा चौधरी और गुलशन ग्रोवर शामिल थे।

End of content

No more pages to load