नए साल की शाम शो ​, परफॉर्म करने के प्रियंका ने मांगे 6 करोड़

नए साल की शाम शो ​, परफॉर्म करने के प्रियंका ने मांगे 6 करोड़
​चेन्नई में होने जा रहे नव वर्ष शो के आयोजकों ने इस शो में प्रदर्शन करने के लिए प्रियंका को मुंह मांगी रकम देंने के लिए हामी भर दी है। नव वर्ष के ऐसे शो में प्रियंका पहली बार प्रदर्शन करने जा रही है, इसीलिए शो के आयोजकों ने कोई जोखिम ना उठाते हुए प्रियंका को यह रकम देने का फैसला कर लिया है।

​ ​एक सूत्र के अनुसार, ​"इस कार्यक्रम के आयोजक प्रियंका चोपड़ा के साथ पिछले कुछ हफ़्तों से संपर्क में थे। क्योंकि युवाओं के बीच प्रियंका की लोकप्रियता को देखते हुए आयोजक किसी भी सूरत में प्रियंका को शो में शामिल करना चाहते थे।​ प्रियंका ने अब से पहले कभी भी 31 दिसंबर के शो में परफॉर्म नहीं किया है। इसीलिए उनसे हाँ करवाना थोडा सा कठिन काम था।"

​ हालाँकि प्रियंका ने इस सात मिनट के प्रदर्शन के लिए काफी बड़ी रकम मांगी है इसीलिए सूत्रों का भी कहना है, कि कार्यक्रम के प्रस्तुत करता भी इस बात को महसूस कर रहे है कि यह रकम बहुत ज्यादा है।

​हालाँकि बाद में रकम इस बात पर देने के लिए तैयार हो गये कि बाद में यह रकम टिकेट से वसूल ली जाएगी। शो की मार्केटिंग टीम ने पहले ही शो के प्रोमोशन करना शुरू कर दिया है।

End of content

No more pages to load