बेटी की प्रतिभा से शेखर चकित

बेटी की प्रतिभा से शेखर चकित
अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अपनी 13 वर्षीया बेटी कावेरी की प्रतिभा से आश्चर्यचकित हैं। उनकी बेटी अपना पहला संगीत एलबम रिकॉर्ड करने में व्यस्त है। कावेरी न केवल गाना रिकॉर्ड कर रही हैं, बल्कि गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। यही नहीं उन्होंने संगीत निर्देशक आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश के साथ इसकी सह-रचना भी की।

कपूर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "13 साल की उम्र में वह अपने गाने स्वयं लिखती और बनाती है। उसके बोलों की गहराई अद्भुत है। वह कब बड़ी हो गई।"

यह किशोरी शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति की सुपुत्री है। सुचित्रा भी गाती हैं।

End of content

No more pages to load