'धूम-3' ने मचाई धूम पहले ही दिन 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई

'धूम-3' ने मचाई धूम पहले ही दिन 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई
'धूम-3' ने पहले ही दिन, अंदाजे से ज्यादा सीटों के साथ शुरुआत की है। जहाँ इसके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह 80 प्रतिशत तक शुरुआत कर सकती है, वहीं फ़िल्म ने पहले ही दिन 90-100 प्रतिशत से शुरुआत की है। यानी इसने भारत में अब तक 33 करोड़ की कमाई कर ली है। ​​

​फ़िल्म ने भारत में 3500 के आस-पास स्क्रीन के साथ भारत में शुरुआत की है। जिनमें से इसे हिंदी, तमिल और तेलगु में प्रदर्शित किया गया है। यानी कि अब तक इसकी भारत में कुल कमाई 33 करोड़ कर ली है। वहीं हिंदी में इसकी कमाई 30 करोड़ हैं। ​

​ ​इसकी जानकारी देते हुए तरण आदर्श ट्वीट करते है, "अगर 'धूम-3' में तमिल और तेलगु भाषाओँ को शामिल किया जाए तो यह कमाई 34 से 35 करोड़ हो गई है जिसे बाद में अपडेट किया जाएगा। ​"

​वहीं उन्होंने यह भी ट्वीट किया है कि 'धूम-3'​ 30 करोड़ की कमाई के साथ गैर ​-​छुट्टी​ के दिन की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इसके हिंदी वर्जन ने धूम मचा दी है।

End of content

No more pages to load