'द इंफॉर्मर' में अजय देओल, गीतांजलि थापा

'द इंफॉर्मर' में अजय देओल, गीतांजलि थापा
'बी.ए. पास' के निर्देशक अजय बहल ने, अकिमित्सु तकाजी के जापानी उपन्यास पर आधारित अपनी अगली फिल्म 'द इंफॉर्मर' में अभय देओल को मुख्य भूमिका में लेने का फैसला किया है। अभय, सिक्किमी मॉडल से अभिनेत्री बनीं गीतांजलि थापा के साथ नजर आ सकते हैं।

बहल ने बताया, "भट्ट की परियोजना 'सिटी लाइट्स' से मेरे बाहर निकलने के बाद गीतांजलि भी बाहर निकल गईं। जहां तक मैं उद्योग के समीकरणों को जानता हूं, कोई भी एकजुटता दिखाने के लिए परियोजना से बाहर नहीं निकलता।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे बाद गीतांजलि ने भट्ट की फिल्म छोड़ दी। मैं फिल्म में उनके किरदार के लिए ऋणी हूं।"

बहल की 'बी.ए. पास' में शानदार प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शुक्ला भी 'द इंफॉरमर' में वापसी करेंगी।

बहल ने बताया, "शिल्पा ने 'बी.ए. पास' में जो किया, वह अविश्वसनीय था। मैं उन्हें अपनी दूसरी फिल्म में किरदार देना चाहता हूं, लेकिन जब मैंने भट्ट की 'सिटी लाइट' करनी शुरू की तो उस वक्त हमें 26 साल की एक नायिका की जरूरत थी, इसलिए मैं 'सिटी लाइट्स' में उन्हें नहीं ले पाया।"

End of content

No more pages to load