'द बैचलरेट' विजेता हातिम में!

'द बैचलरेट' विजेता हातिम में!
'द बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका' के विजेता विजय सिंह आगामी कार्यक्रम 'द ऐडवेंचर्स ऑफ हातिम' में एक अतिथि भूमिका में दिख सकते हैं। इस मॉडल से भूमिका के लिए संपर्क किया गया है, लेकिन फिलहाल उन्होंने इस बाबत कोई पुष्टि नहीं की है।

चैनल के एक सूत्र ने कहा, "विजय सिंह मॉडल रहे हैं और इसलिए भूमिका में भी फिट बैठते हैं। हालांकि, फिलहाल इस बारे में निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि वह कार्यक्रम का हिस्सा बनना स्वीकार करेंगे। यह तो समय ही बताएगा।"

लोकप्रिय लोक कथाओं पर आधारित यह कार्यक्रम दर्शकों को कल्पना, एक्शन और रोमांच की स्वप्निल दुनिया में ले जाएगा।

कार्यक्रम का शनिवार को लाइफ ओके चैनल पर प्रीमियर होगा।

End of content

No more pages to load