अरशद के लिए नववर्ष डरावना

अरशद के लिए नववर्ष डरावना
अभिनेता अरशद वारसी नववर्ष को लेकर डरे हुए हैं। उनकी दो बहुप्रतीक्षित फिल्में 'डेढ़ इश्किया' और 'मिस्टर जॉय बी. कारवाल्हो' जनवरी में ही प्रदर्शित होंगी। उन्हें चिंता इस बात की है कि दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे। अरशद ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "मिस्टर जॉय बी. कारवाल्हो' और 'डेढ़ इश्किया' दोनों ही जनवरी 2014 में प्रदर्शित हो रही हैं। यह अब तक का सबसे डरावना नववर्ष है।"

समीर तिवारी के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें अरशद जासूस की भूमिका में दिखेंगे। यह तीन जनवरी को प्रदर्शित होगी।

वहीं, अभिषेक चौबे की 'डेढ़ इश्किया' 10 जनवरी को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अरशद देहाती रूप में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी नायिका हुमा कुरैशी हैं।

End of content

No more pages to load