फ़ारूक़ शेख हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक

फ़ारूक़ शेख हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक
फ़ारूक़ शेख का शनिवार की सुबह निधन हो गया था। उनके शव को आज दुबई से वापिस लाया जाएगा और यहाँ पर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दुबई में औपचारिकताएं पूरी करने के आज लगभग 4 बजे उनका शव यहाँ लाया जाएगा। लोगो द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए 5 बजे से 7 बजे का समय होगा। और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा उनके करीबी दोस्त अभिनेता सतीश शाह ने कहा।

शेख ने गरम हवा फ़िल्म से अपना बॉलीवुड सफ़र शुरू किया और उमराव जान, चश्मे बददूर, और शतरंज के खिलाड़ी जैसी यादगार फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई।

बॉलीवुड की महान हस्ती 65 वर्ष के फ़ारूक़ शेख दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को दुबई में जन्नत नशीं हो गए थे।

End of content

No more pages to load