'कांची' मनोरंजन से परिपूर्ण : घई

'कांची' मनोरंजन से परिपूर्ण : घई
सुभाष घई के लिए नववर्ष की शुरुआत अच्छी होती दिख रही है। इस फिल्मकार ने अपनी नई फिल्म 'कांची' के कुछ हिस्से देखे और उन्हें देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। घई ने ट्विटर पर लिखा, "कांची' का एक प्रमुख भाग देखा। मैंने अपने आपको पूर्ण एवं खुश महसूस किया, क्योंकि यह आकर्षक, ऊर्जावान और मनोरंजन से परिपूर्ण है।"

'कांची' के बारे में घई बेहद जुनून के साथ बात करते आ रहे हैं।

इस फिल्म में नवांगतुक कार्तिक तिवारी और मिष्ठी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। संगीत से परिपूर्ण इस फिल्म में ऋषि कपूर और मिथुन चक्रबर्ती सरीखे दिग्गज अभिनेता भी हैं।

घई ने 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' सरीखी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनकी इस नई फिल्म के प्रदर्शन की तारीख अभी तय होनी बाकी है।

End of content

No more pages to load