एजाज ने किया सलमान का शुक्रिया

एजाज ने किया सलमान का शुक्रिया
अभिनेता एजाज खान रियलिटी शो 'बिग बॉस-साथ 7' में मिले प्यार से बेहद खुश हुए हैं। वह दर्शकों के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाने का श्रेय बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को देते हैं। सलमान इस शो के मेजबान रहे हैं।

एजाज ने शुक्रवार को यहां अभिनय संस्थान लाइववायर्स में कहा, "सलमान ही वह शख्स हैं जिन्होंने मुझे दर्शकों के दिल में बसाया। मैंने पहले उनके दिल में जगह बनाई और उसके बाद ही लोगों के दिलों में बस सका।"

'बिग बॉस-साथ 7' के द्वितीय उप-विजेता एजाज ने कहा, "जब जनता ने उनके आदर्श सलमान को मेरी तारीफ करते देखा तो उन्होंने सोचा कि अगर वह मुझसे प्यार कर सकते हैं तो वे लोग भी कर सकते हैं। मैं जहां हूं उसका श्रेय सलमान को है।"

इस अभिनेता ने सलमान की एक अच्छा इंसान होने के लिए तारीफ की।

एजाज ने कहा, "सलमान भाई बहुत नेक इंसान हैं और यही वजह है कि वह इतने लोगों के दिलों में बसते हैं।"

End of content

No more pages to load