इलाज के दौरान सुचित्रा सेन कमजोर हुईं

इलाज के दौरान सुचित्रा सेन कमजोर हुईं
अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन अल्पाहार के चलते कमजोर हो गई हैं। हालांकि उनकी हृदय की स्थिति स्थिर है। यह जानकारी गुरुवार को अस्पताल की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई। अस्पताल की ओर से जारी नवीनतम विज्ञप्ति के अनुसार, उनका ऑक्सीजन संतृप्तता स्तर बुधवार शाम फिर नीचे चला गया, लेकिन फेफड़े की गहन जांच के साथ अब यह स्थिर हो गया है। उनके हृदय की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

कहा गया, "कम खाने की वजह से वह कमजोर हो गई हैं। उनकी आहार थैरेपी बढ़ा दी गई है। दो फेफड़ा रोग विशेषज्ञ उनका इलाज कर रहे हैं।"

सेन को सांस की दिक्कत होने पर 3 जनवरी को वेंटीलेटर पर रखा गया था।

विशेषज्ञों के मुताबिक, उनकी सांस की नली का संक्रमण नियंत्रण में है, हालांकि यह उनकी सेहत के लिए अभी भी नुकसानदेह है।

82 वर्षीया अभिनेत्री 23 दिसंबर से यहां नर्सिग होम में फेफड़े के संक्रमण का इलाज करा रही हैं। 28 दिसंबर की रात अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सेन को 'दीप ज्वले जाइ' और 'उत्तर फाल्गुनी' सरीखी बंगाली फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह हिंदी फिल्म 'देवदास', 'बंबई का बाबू' और 'ममता' में भी अभिनय कर चुकी हैं।

End of content

No more pages to load