कंगना आत्मविश्वास से लबरेज

कंगना आत्मविश्वास से लबरेज
अभिनेत्री कंगना रनौत वास्तविक जिंदगी में अपनी आगामी फिल्म 'क्वीन' में निभाई भूमिका से बिल्कुल अलग हैं। निजी जिंदगी में वह फैशन की रानी हैं और आत्मविश्वास से लबरेज हैं। यह कहना है इस फिल्म के निर्देशक विकास बहल का। बहल ने आईएएनएस को बताया, "वास्तविक जीवन में कंगना आत्मविश्वास से लबरेज हैं। वह फैशन की महारानी हैं। फिल्म में निभाई भूमिका से अलग वास्तविक जीवन में उनका जीवन के प्रति बिल्कुल अलग नजरिया है।"

इस अभिनेत्री ने फिल्म 'क्वीन' में 'रानी' नामक एक शर्मीली पंजाबन महिला की भूमिका निभाई है।

बहल ने कहा, "उन्होंने अपना किरदार बखूबी निभाया, लेकिन वास्तविक जिंदगी में वह 'रानी' से बिल्कुल जुदा हैं। कंगना ने इस फिल्म में बहुत योगदान दिया है।"

इस निर्देशक ने कहा, "हमारे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि 'क्वीन' एक व्यावसायिक फिल्म के रूप में बनी थी और इसे दर्शकों ने पसंद भी किया। हमारे लिए यह एक उपलब्धि है।"

End of content

No more pages to load