हुमा 'डेढ़ इश्किया' को वर्षो संजोए रखेंगी

हुमा 'डेढ़ इश्किया' को वर्षो संजोए रखेंगी
अभिनेत्री हुमा कुरैशी को शुक्रवार को प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' पर नाज है। वह कहती हैं कि उनके लिए यह फिल्म 20 वर्षो बाद भी खास बनी रहेगी। यहां गुरुवार को फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर 27 वर्षीया हुमा ने कहा, "बहुत सारी खास यादें हैं। यह वह फिल्म है जिसके लिए मैं कहती रही हूं कि 20 साल बाद जब मैं और बड़ी हो जाऊंगी तब भी इसे बड़े चाव से देखूंगी और इस पर नाज करूंगी।"

वर्ष 2010 की सफल फिल्म 'इश्किया' की सीक्वेल 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी भी हैं।

निर्देशक अभिषेक चौबे ने ही इन दोनों फिल्मों की पतवार संभाली।

End of content

No more pages to load