बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गेटवे ऑफ इंडिया पर घोड़ों से जिस तरह व्यवहार किया जाता है, उससे बेहद खफा हैं। 'जब तक है जान' में अभिनय कर चुकीं अनुष्का ने बुधवार रात इस बारे में ट्वीट किया, "बहुत नाराज हूं। गेटवे ऑफ इंडिया पर घोड़ों से जिस तरह पेश आया गया वह बहुत दुखद है। आप उनकी पसलियां देखते सकते हैं। पैर बहुत कमजोर हैं।"
25 वर्षीया इस अभिनेत्री ने हाल में फिल्मोद्योग में अपने 5 साल पूरे किए। अनुष्का ने आखिरी बार फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' में अभिनय किया।
घोड़ों के हाल पर खफा हुईं अनुष्का
-
Saturday, January 11, 2014


