'कांची' में नए भारत की कहानी

'कांची' में नए भारत की कहानी
फिल्मकार सुभाष घई कहना है कि उनकी फिल्म 'कांची' भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाली एक लड़की की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने इसे एक नई सोच के साथ नए भारत की कहानी कहा है। घई ने रविवार को ट्वीट किया, "मेरी फिल्म 'कांची' नए विचार के साथ नए भारत और नए तरीके से महिला सशक्तीकरण का आह्वान करती है।"

घई कहते हैं कि उनकी फिल्म लाखों युवाओं की भावनाओं को अभिव्यक्त करेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, "मैं 'कांची' की खुशी और गम की कहानी के माध्यम से भारत के लाखों युवाओं की दबी भावनाओं की अभिव्यक्ति कर खुश हूं।"

संगीत से परिपूर्ण इस फिल्म में मिष्ठी और कार्तिक तिवारी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसमें ऋषि कपूर और मिथुन चक्रबर्ती सरीखे दिग्गज कलाकार भी हैं।

End of content

No more pages to load