अरशद, अदिति शूटिंग को लेकर उत्साहित

अरशद, अदिति शूटिंग को लेकर उत्साहित
अपनी आगामी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा' को लेकर अभिनेता अरशद वारसी न केवल उत्साहित हैं, बल्कि वह अभिनेत्री अदिति राव हैदरी संग काम करने के लिए भी बेताब हैं। यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ दिखेगी। अरशद ने इस बारे में अपनी भावनाएं साझा करने के लिए ट्विटर को चुना।

अभिनेता ने माइक्रोब्लॉगिग साइट पर लिखा, "सुप्रभात..आज (सोमवार) प्यारी और प्रतिभाशाली अदिति राव हैदरी के साथ शूटिंग है।"

इस अभिनेत्री ने अरशद को एक मनोरंजक अभिनेता बताकर उनकी प्रशंसा की।

अदिति ने सोमवार को ट्वीट किया, "अरशद के साथ शूटिंग का पहला दिन। मुझे मालूम है कि मैं पूरा दिन हंसूंगी-मनोरंजन, मनोरंजन, मनोरंजन।"

मनीष झा निर्देशित इस फिल्म में बोमन ईरानी भी हैं।

End of content

No more pages to load