सुधीर मिश्रा ने अनुराग की सराहना की

सुधीर मिश्रा ने अनुराग की सराहना की
फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा ने साथी निर्देशक अनुराग कश्यप की तारीफ की है। वह कहते हैं कि कश्यप शुरू से यर्थाथ बने रहे। मिश्रा ने बुधवार को ट्वीट किया, "मेरे ख्याल से कश्यप उन कुछ लोगों में से एक हैं जो शुरुआत से यर्थाथ बने रहे। फिल्म 'अगली' का इंतजार है। यह जबर्दस्त है।"

कश्यप द्वारा निर्मित एवं निर्देशित 'अगली' एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। इसमें रोनित रॉय, तेजस्विनी कोल्हापुरे, राहुल भट्ट, विनीत सिंह, गिरीश कुलकर्णी, सिद्धांत कपूर और सुरवीन चावला हैं।

End of content

No more pages to load