प्रियंका गोल्डन ग्लोब समारोह से रहीं दूर

प्रियंका गोल्डन ग्लोब समारोह से रहीं दूर
71वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के दौरान लॉस एंजेलिस में मौजूद रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि वह इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल नहीं हुईं। उनका कहना है कि लेकिन उन्होंने पार्टियों के बाद इसका पूरी तरह मजा लिया। 71वां गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह बेवर्ली हिल्स में रविवार शाम आयोजित हुआ था।

प्रियंका ने बुधवार रात ट्वीट किया, "मैं इस साल गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में शामिल नहीं हुई। मैं अपनी वीडियो पर काम कर रही थी। हालांकि, मैं सभी पार्टियों में शामिल रही। खूब मजा आया।"

अभिनेत्री-गायिका ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गीत 'इन माइ सिटी' 2012 में लांच किया था। पिछले साल उन्होंने अपने दूसरे गीत 'इग्जॉटिक' का लोकार्पण किया। इसमें रैपर पिटबुल भी थे।

वहीं, फिल्म मोर्चे पर प्रियंका आगे अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह अभिनीत 'गुंडे' में नजर आएंगी। फिल्म 14 फरवरी को प्रदर्शित होनी है।

End of content

No more pages to load