सुनंदा के निधन पर बॉलीवुड में छलके आंसू

सुनंदा के निधन पर बॉलीवुड में छलके आंसू
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के आकस्मिक निधन पर आशा भोंसले, श्रीदेवी और शबाना आजमी सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उन्हें एक उत्साही शख्स के रूप में याद किया। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं सुनंदा शुक्रवार रात नई दिल्ली के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।

यहां पेश है उनके निधन पर हस्तियों द्वारा शनिवार को ट्विटर पर जारी पोस्ट :

आशा भोसले : सुनंदा के बारे में खबर सुनकर हैरान हूं। श्री शशि थरूर और सुनंदा के परिवार के प्रति संवेदना रखती हूं।

श्रीदेवी : जोशीली, स्नेही और बेहतरीन इंसान सुनंदा के निधन से दुखी हूं।

शबाना आजमी : सुनंदा के दुखद निधन से बहुत दुखी हूं।

फरहान अख्तर : सुनंदा पुष्कर का आकस्मिक निधन दुखदायक है। आत्मा को शांति मिले। शशि थरूर और परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं हैं।

जूही चावला : सुनंदा पुष्कर के बारे में सुनकर आहत हुई। ऐसा लगता है जैसे कल कोलकाता में कोलकाता नाइट राइर्ड्स के सभी मैचों में वह हमारे साथ थीं..उत्साही और हंसमुख।

रितेश देशमुख : बेहद दुखी और हैरान हूं।

सोहा अली खान : सुनंदा के बारे में सुनकर हैरान हूं। वह बेहद जोशीली और ऊर्जावान थीं। वह कमरे को रोशन कर देती थीं।

जावेद अख्तर : यह बेहद आघातपूर्ण खबर है कि सुनंदा जैसा जोशीला और विनोदी इंसान अब नहीं रहा।

जेनेलिया देशमुख : सुनंदा पुष्कर की आत्मा को शांति मिले।

रितेश सिधवानी : सुनंदा पुष्कर के बारे में सुनकर दुख हुआ।

शेखर कपूर : क्या त्रासदी है और कितनी दुखद है। मैं शशि का भाषण सुनने के बाद शाम 7.30 बजे दिल्ली होटल से निकला और मुंबई पहुंचा तो सुनंदा के निधन के बारे में सुना।

मधुर भंडारकर : वह जोशपूर्ण और अच्छे लोगों में से एक थीं।

अनुपम खेर : सुनंदा पुष्कर ने अपनी शर्तो पर जिंदगी जी। दुखद..उनके परिवार और उनके बेटे के लिए बुरा लग रहा है।

सोनू सूद : सुनंदा पुष्कर की मौत के बारे में सुनकर धक्का लगा।

कुनाल कोहली : जनता की नजरों में रहने वालों के लिए बहुत मुश्किल होती है। हम जिस दबाव से सामंजस्य करते हैं हमें उसका अहसास नहीं होता।

विवेक ओबेराय : इतनी जोशीली, खूबसूरत और उल्लासमय शख्स थीं..बहुत जल्दी चली गईं।

नेहा धूपिया : सुनंदा पुष्कर के बारे में चौंकाने वाली खबर। उनके नहीं रहने का यकीन नहीं होता।

कैलाश खेर : सुनंदा की आत्मा को शांति मिले..प्रार्थनाएं।

सोफी चौधरी : सुनंदा थरूर जिंदगी और प्यार से परिपूर्ण थीं। काश यह खबर सच नहीं होती।

End of content

No more pages to load