सुपरस्टार सलमान खान के युवा प्रशंसकों को उनकी नवीनतम फिल्म 'जय हो' देखने के लिए शायद वयस्कों को साथ ले जाने की जरूरत पड़े।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने कई दृश्यों को हटाने के बाद इसे यू/ए प्रमाणपत्र के साथ कथित तौर से पास कर दिया है।
एक सूत्र ने कहा, "वास्तव में यह सलमान खान अभिनीत फिल्म के लिए एक असाधारण स्थिति है। आमतौर पर उनकी फिल्में बिना कट लगाए 'यू' प्रमाणपत्र के साथ पास हुईं। लेकिन 'जय हो' राजनीति से परिपूर्ण रोमांचक फिल्म है।"
सूत्र ने कहा, "वर्तमान में भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार की कटु आलोचना करने वाले बहुत से संवाद इस फिल्म में हैं। एक मजबूत राजनीतिक व्याख्यान के साथ यह सलमान की पहली फिल्म है।"
सूत्र ने कहा, "फिल्म में कोई अपमानजनक संवाद नहीं थे। सलमान पर्दे पर गालियां नहीं देते। लेकिन फिल्म में मौजूदा राजनीति से कई ऐसे संदर्भ हैं जो राजनेताओं को बेचैन कर सकते थे। इन्हें निकाल दिया गया है। इसके साथ ही मारधाड़ के कुछ लंबे दृश्यों पर भी बोर्ड ने कैंची चलाई।"
'जय हो' कट लगने के बाद यू/ए प्रमाणपत्र के साथ पास होने वाली सलमान की पहली फिल्म हो चली है।
फिल्म 24 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
सलमान की 'जय हो' को यू/ए प्रमाणपत्र!
-
Monday, January 20, 2014


