2013 में क्रिसमस के दिन अपनी फ़िल्म 'धूम-3' से धूम मचाने के बाद आमिर खान एक बार फिर से उत्साहित है। उनके इस उत्साह का कारण है, उनकी अगली फ़िल्म 'पीके' के क्रिसमस के ही दिन रिलीज होना। जिसे वह अपनी लक्की तारीख मानते है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट पर दी है।
सोमवार को आमिर ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर पोस्ट किया है,"हे गाइज़, 'पी.के' की तारीख अंतिम रूप से तय हो चुकी है। 25 दिसंबर मेरी लक्की तारीख के दिन ,'जय हो'।"
सिर्फ इतना ही नहीं हैं कि आमिर की फ़िल्म 'धूम-3' ही 25 दिसंबर को रिलीज हुई है, बल्कि इससे पहले भी 'तारे जमीन पर', 'गज़नी' और '3इडियट्स' को भी 25 दिसंबर को ही रिलीज किया गया था।
क्रिसमस मेरे लिए शुभ है: आमिर खान
-
Wednesday, January 22, 2014


