​अब एक फ्रेंच फ़िल्म के रीमेक में दिखेंगे सिद्धार्थ

​अब एक फ्रेंच फ़िल्म के रीमेक में दिखेंगे सिद्धार्थ
​सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन हाउस​, ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक फ्रेंच फ़िल्म के अधिकारिक रीमेक 'प्राइसलैस' के लिए चुना है। एक सूत्र का कहना है कि फ़िल्म निर्माता कुछ समय से इस फ़िल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे।

​​ ​इस फ़िल्म का मुख्य किरदार बहुत से रूपों में है। और सिद्धार्थ इस किरदार के लिए एक दम सही चुनाव है। करण जौहर के सह-निर्माण में बन रही इस फ़िल्म में सिद्धार्थ भी एक निर्माता के रूप में शुरुआत कर रहे है।

​ ​ ​इस फ्रेंच फ़िल्म को ​2006 ​में ​​मिली ​बहुत सी आलोचनाओं और समीक्षा​ओं से सिद्धार्थ बेहद प्रभावित है। उन्होंने पहले से ही इस प्रोजेक्ट के लिया अपनी अनुमति दे दी है। अब फ़िल्म के निर्माता इस फ़िल्म की बाकी कास्ट और हीरोइन की टी तलाश में है।

​​ ​इस मूल फ्रेंच फ़िल्म 'प्राइसलैस' के मूल रूप का निर्देशन पियरे सल्वाडोरी​ ने किया था और इसमें अभिनय करने वाले सितारे थे ऑड्रे टॅटू और गाद अलमलेह ​।

End of content

No more pages to load