उलझन में पड़ी ​जैकलिन​? ​​

 उलझन में पड़ी ​जैकलिन​? ​​
जैकलिन इन दिनों एक उलझन में फंसी है, और इस से निकलना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। जैकलिन ने आज से साजिद की फ़िल्म 'किक' की शूटिंग शुरू की है। इस फ़िल्म में वह सलमान के साथ है। लेकिन वहीं दूसरी और उनका नाम इस बार के ऑस्ट्रेलिया के संगीत के दौरे के लिए भी चुना गया है। लेकिन उनके निर्देशक उन्हें इसकी स्वीकृति नहीं दे रहे है।

​इस दौरे की 15 फरवरी को ​जाने की उम्मीद है। इस बार इस संगीत दौरे के लिए जैकलिन ​को भी चुना गया है।

​अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र का कहना है, "निर्देशक साजिद नाडियावाला, इस बात के इच्छुक नहीं हैं कि उनकी अभिनेत्री उनके कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों के शूट को छोड़ कर कहीं और जाए। यह दृश्य फरवरी के बीच में शूट होने है। वहीँ 'किक' की भी शूटिंग उसी दिन होनी है, हम इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि हम इस मलेशिया टूर का हिस्सा होंगे या नहीं। सूत्र आगे कहता हैं कि हो सकता हैं कि शायद आयोजक उन्हें बदल दे।

​सूत्र आगे कहता है कि मोरानी ब्रदर्स और आयोजकों ​ ने इस ​दौरे​ के लिए साजिद से प्रार्थना की हैं कि उन्हें इस दौरे पर भेज दिया जाए। लेकिन अभी तक यह मामला सुलझा नहीं है।

​ ​वहीं जब इस बारे में बात करने के लिए मोहम्मद मोरानी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा हैं कि "हाँ तारीख की समस्या आ रही है" इस बात को आगे बढ़ाते हुए वह कहते हैं कि उन्हें अपनी फ़िल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य शूट करने है, जिसके लिए उन्होंने डांसर्स को भी किराये पर लिया हुआ है, और इसीलिए मैं उनकी परिस्थिति समझ सकता हूँ। कहा जा रहा हैं कि जैकलिन की कंपनी ने मुझे उनकी तारीख दे दी है। इसीलिए अब यह मामला साजिद और कंपनी को आपस में मिलकर सुलझाना है। ​

​ ​अगर इसके बाद बात नहीं बन पाती हैं और साजिद नहीं मानते हैं तो फिर जैकलिन की जगह किसी और अभिनेत्री को टूर के लिए ले जाया जाएगा। और जब उनसे इस बारे में कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। इसके अलावा यह एक टिकेट शो है इसीलिए इसके पोस्टर पहले ही निकल जा चुके है।

​इस बारे में साजिद और जैकलिन से बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load