​माधुरी किसी भी सीन को आसान बना देती है: ​​ट्रेनर

​माधुरी किसी भी सीन को आसान बना देती है:  ​​ट्रेनर
माधुरी दीक्षित ने अपनी आगामी फ़िल्म "गुलाब गैंग" काफी मेहनत की है, और इसके एक्शन दृश्यों को खुद ही किया है। यहाँ तक कि उनकी ट्रेनर का भी माधुरी के बारे में यह मानना हैं कि माधुरी किसी थकाऊ से दिखने वाले सीन को भी बेहद मनोरंजक और सहज बना देती है।

​ कनिष्का ​कहती है, "मुझे वह दृश्य याद है, जब माधुरी ने एक आदमी की कलाई मरोड़कर उसे जोर से लात मारनी थी। ​ इस दृश्य को फिल्माने से पहले मैंने माधुरी के साथ कुछ घंटों तक अभ्यास किया, लेकिन इस दृश्य को लेकर संशय बना​ रहा। बाद में जब मैंने यह दृश्य देखा तो मैं हैरान थी कि उन्होंने कितनी सहजता से इसे निभाया। उन्होंने मेरे सभी थकाऊ और मुश्किल एक्शनों को पर्दे पर एकदम सहज रूप में पेश किया। ​"​

​ ​अनुभव सिन्हा के निर्माण, और सोमी अली के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म के लिए माधुरी ने ​कनिष्का ​से ​​मार्शल आटर्स में प्रशिक्षण​ लिया है। जूही चावला के नकारात्मक किरदार वाली यह फ़िल्म 7 मार्च को ​रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load