​​यश राज की अगली फ़िल्म में होंगे ​ रणवीर सिंह

​​यश राज की अगली फ़िल्म में होंगे ​ रणवीर सिंह
यश राज अब अपनी अगली जिस फ़िल्म की तैयारी कर रहे है। उसमें रणवीर सिंह को लिए जाने की चर्चा है। साथ ही इस खबर से एक और खबर उठ रही हैं कि शाहरुख हमेशा से ही यशराज के बेहद करीबी माने जाते है तो इस बार उन्होंने शाहरुख को छोड़कर भला रणवीर को साइन किया है। ​​

सूत्रों​ के अनुसार, "आदित्य की अगली फिल्म में शाहरुख नहीं, बल्कि रणवीर सिंह होंगे। हालांकि अब तक फिल्म का नाम और अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक आदित्य ने शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को लेने का मन बनाया है। ​​

​ ​अब तक यशराज बैनर शाहरुख के साथ मिलकर ​'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे​'​, ​'​ मोहब्बतें​'​, ​और '​रब ने बना दी जोड़ी ​' जैसी फ़िल्में दी है। लेकिन इस बार यशराज बैनर शाहरुख से अलग काम करने के मूड में लग रहा है।

End of content

No more pages to load