​​नरेंद्र मोदी​ पर आधारित नहीं, उस से मिलती जुलती होगी फ़िल्म 'नमो​'​: रुपेश पॉल

​​नरेंद्र मोदी​ पर आधारित नहीं, उस से  मिलती जुलती होगी फ़िल्म 'नमो​'​: रुपेश पॉल
​कब से खबर आ रही हैं कि ​गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर ​एक फ़िल्म बनेगी। अब इस फ़िल्म का नाम भी सामने आया है, लेकिन इसके निर्देशक ने फ़िल्म के नाम के बारे में जानकारी देते हुए यह भी कहा हैं कि फिल्म ​का नाम 'नमो' रखा गया है, और यह ​नरेंद्र मोदी से मिलती जुलती तो जरुर होगी लेकिन यह उन पर आधारित नहीं होगी। फ़िल्म भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से मिलती जुलती है। ​ पर यह उनकी कहानी नहीं है।

​ ​रुपेश कहते है, "इस वर्ष होने वाले आम चुनाव को देखते हुए इस फिल्म में न तो किसी राजनैतिक पार्टी ने आर्थिक मदद की है न ही इस फिल्म का किसी प्रचार प्रसार से लेना देना है। ​ वह आगे कहते हैं कि यह ​फ़िल्म नरेंद्र मोदी के जीवन पर भी आधारित नहीं है। ​

​ ​ ​वह आगे कहते है, "इस तरह की फिल्म का फिल्मांकन एक चुनौती होता है खासतौर से जब ऐसा व्यक्ति किसी का मजबूत प्रतिद्वंद्वी हो और दूस ​रे उसे अपना हीरो मानता हो। मैं इसे बनाने में एक छोटी सी भी गलती सहन नहीं कर सकता हूं। रूपेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म को मोदी के विरोधी और उनके सर्मथक दोनों ही पंसद करेंगे। ​

​ ​​ रूपेश ​यह दावा ​भी करते है, "मोदी को इस फिल्म के बारे में एसोशिएट निर्माता मितेश पटेल ने सूचित कर दिया है लेकिन निर्देशक ने न तो गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात की है और न ही आगे उनसे मिलने की उम्मीद है। ​​

​ रूपेश ने कहा कि मैं अभी तक उनसे (मोदी ) मिलना पंसद नहीं करता हूं क्योंकि मैं अपने सिनेमा के चरित्र के प्रति बिल्कुल न्याय चाहता हूं और मुझे चिंता है कि यदि मैं उनसे व्यक्तिगत मिलता हूं तो यह मेरे कल्पित चरित्र को प्रभावित कर सकता है।

End of content

No more pages to load