​शरीर की गंध वाले लोगों के पास में खड़ी भी नहीं हो सकती: परिणिति

​शरीर की गंध वाले लोगों के पास में खड़ी भी नहीं हो सकती: परिणिति
परिणिति चोपड़ा ने हाल ही में अपने बारे में एक राज खोला है। वह कहती हैं कि वह ऐसे लोगों के पास खड़ी भी नहीं हो सकती जिनमें से शरीर की गंध आती हो। और वह ना तो ऐसे अभिनेता को बर्दाश्त कर सकती है और ना ही ऐसा बॉयफ्रेंड बनाएंगी।

​परिणिति कहती है, ​"एक बॉयफ्रेंड के रूप में, मैं एक ऐसे बॉयफ्रेंड को पसन्द करुँगी, जिसके साथ मैं खुलकर हर बात कर सकूं, कोई जो मुझे हंसा सके। और उस से अच्छी खुशबु आनी चाहिए। ये मेरी महत्वपूर्ण शर्तें है। मैं किसी आदमी के साथ शरीर की गंध के साथ खड़ी नहीं हो सकती।

अगर मुझे किसी शरीर में गंध वाले अभिनेता के साथ प्रेम-दृश्य देने पड़ते हैं तो मैं इसमें निर्देशक को हस्तक्षेप करने को कहूँगी। मैं उस अभिनेता को तीन बार नहाने को कहूँगी। और उस पर मेरे पास आने से पहले खूब सारा डियो स्प्रे करुँगी।

शुक्र है, आज तक, मेरा ऐसा कोई अनुभव नहीं रहा, मेरे सभी सह-कलाकारों में से अच्छी खुसबू आती थी। ​​​​

End of content

No more pages to load