डेजी को फिर अपनी फ़िल्म में लेना चाहते है सलमान

डेजी को फिर अपनी फ़िल्म में लेना चाहते है सलमान
सलमा​न खान अब अपनी आगामी फ़िल्म के लिए भी डेजी शाह को ही लेने का मन बना रहे है।​ ​ ​अगर सूत्रों की माने तो, "सलमान ने अब अपनी आगामी फ़िल्म के लिए भी अपनी 'जय हो' की हीरोइन सूरज से डेजी शाह को ही कास्ट करने के लिए सलाह दी है।

यह सूरज बड़जात्या की ​वही ​फ़िल्म हैं जिसके लिए पहले निर्देशक ने दीपिका पादुकोण को प्रस्ताव दिया था।​ लेकिन वह अपनी दूसरी फ़िल्म के साथ दिए कमिटमेंट के चलते इस फ़िल्म के लिए हां नहीं कर पाई।

​ ​एक सूत्र के अनुसार, "सलमान और दीपिका दोनों ही एक दूसरे के साथ काम करने के बहुत इच्छुक है। लेकिन दीपिका इस से पहले ही अपना वह समय इम्तिआज अली की फ़िल्म को दे चुकी है। इसीलिए वह सलमान की इस फ़िल्म के लिया हाँ नहीं कर पाई। इसीलिए अब उनके लिए फिर से डेजी को ही लिया जा रहा है।

End of content

No more pages to load