​​गुंडे का इंतजार कर रही हूँ: परिणीती चोपड़ा

​​गुंडे का इंतजार कर रही हूँ: परिणीती चोपड़ा
​चुलबुली परिणीती चोपड़ा ​अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'गुंडे' ​का बेसब्री से इंतजार कर रही है। ​ वह इस फ़िल्म को देखने के लिए बहुत उत्सुक है।

​​ ​ ​फरवरी के महीने में ​प्रियंका ​और परिणीती दोनो ही बहनों की ​फ़िल्में रिलीज होने जा रही है। जहाँ प्रियंका की फ़िल्म गुंडे 14 फरवरी को ​रिलीज होगी वहीं परिणीती की फिल्म 'हंसी तो फंसी' 7 फरवरी को ​रिलीज होगी।​

​​ ​​ परिणीती ​कहती है कि प्रियंका और उनके बीच कोई ​प्रतिस्प्रधा नहीं है​। मैं प्रियंका की 'गुंडे' देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि 'गुंडे' के प्रदर्शित होने के पहले ही मैं फिल्म देख लूं। ​

​​​ अपनी आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' में अपने किरदार की चर्चा करते हुए परिणीती ने कहा कि मैं इन फिल्म में जो किरदार निभाया है वह मेरी पहले की फिल्मों से काफी अलग है। बताया जाता है कि इस फिल्म में परिणीती चोपड़ा ने सनकी वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। 'हंसी तो फंसी' में परिणीती के अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।

End of content

No more pages to load