सरस्वती पूजा पर आराध्या ने की पढ़ाई

सरस्वती पूजा पर आराध्या ने की पढ़ाई
अभिनेता अमिताभ बच्चन कहते हैं कि सरस्वती पूजा के मौके पर उनकी दो वर्षीया पौती आराध्या को शिक्षा और पढ़ाई से परिचित कराया गया। नन्ही आराध्या को लिखने के लिए स्लेट और खड़िया दी गई थी।

बिग बी ने बुधवार को अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, "4 फरवरी की सुबह एक शुभ दिन है। सरस्वती पूजा है। यह सीखने, शिक्षा और सिखाने की देवी मां सरस्वती की पूजा का दिन है.. स्टाफ के साथ एक छोटी सी पूजा और उसके बाद सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान..आराध्य को लिखने की चीजें देने और उसे स्लेट पर लकीरें खींचने के लिए छोड़ देने का क्षण।"

उन्होंने लिखा, "यह दो साल का पूरा होने के बाद बच्चे के शिक्षा और पढ़ाई शुरू करने का क्षण है। यह परपंरा है, यह संस्कृति है और यह प्यारा है।"

बिग बी ने लिखा, "आराध्या ने चॉक का एक टुकड़ा पकड़ा और स्लेट पर लकीरें खींची। शुरुआत खत्म हो गई..।"

आराध्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी है। उसका जन्म नवंबर 2011 को हुआ।

End of content

No more pages to load