किसी को भी हंसा सकती हैं परिणीति

किसी को भी हंसा सकती हैं परिणीति
नवागत फिल्म निर्माता विनिल मैथ्यु कहते हैं कि परिणीति चोपड़ा में अनोखा हास्य है, इसीलिए 'हंसी तो फंसी' में मैंने उन्हें लिया। मैथ्यु ने कहा, "फिल्म में परिणीति जो किरदार निभा रही हैं वह बहुत कठिन है। उस किरदार में पागलपन है और किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को यह पागलपन पर्दे पर दिखाने की जरूरत थी.. परिणीति में ऊर्जा है और उनमें अनोखी हास्य की समझ है। मैंने सोचा वह इस किरदार के लिए एकदम उपयुक्त हैं।"

उन्होंने कहा, "वह एक विदूषक हैं, वह आपको 24 घंटे हंसा सकती हैं। मैं एक प्यारी अभिनेत्री चाहता था और परिणीति में ये गुण हैं।"

रोम-कॉम शैली के साथ शुरुआत करने का फैसला करने वाले निर्देशक मैथ्यू ने कहा कि ऐसी फिल्में बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "रोम-कॉम बहुत कठिन शैली है। बहुत सी रोम-कॉम फिल्में बन रही हैं इसलिए कुछ नया करना था जो मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था।"

'हंसी तो फंसी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load