अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चोटिल हैं लेकिन इसके बावजूद स्वयं को अपनी आगामी फिल्म 'गुंडे' का प्रचार करने से नहीं रोक पा रही हैं। प्रियंका ने दो फरवरी को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "घुटना चोटिल है और दिमाग थका..चलो इस दिन की शुरुआत करें। आह!"
चोट के बावजूद 31 वर्षीया अभिनेत्री कहती हैं कि वह उत्साहित हैं।
प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट किया, "अपने चोटिल घुटने पर बर्फ की पट्टी रखकर मैं दिल्ली की यात्रा पर हूं..कल बहुत काम करना है..उत्साहित हूं।"
'गुंडे' में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी हैं। फिल्म 14 फरवरी को प्रदर्शित होनी है।
'गुंडे' के प्रचार में व्यस्त चोटिल प्रियंका
-
Thursday, February 06, 2014


