अब वड़ा पाव बेचेंगे रणबीर कपूर

अब वड़ा पाव बेचेंगे रणबीर कपूर
कहा जा रहा है कि टीवी शो 'मिशन सपने' में रणबीर कपूर मुंबई के सिटी कॉलेज के बाहर वड़ा पाव बेचेंगे। एक सूत्र का कहना है कि रणबीर कपूर को इस शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है और जब उन्होंने यह सुना कि इस काम से कैंसर से जूझ रही 10 साल की सुनीता इंगले के इलाज हो पाएगा तो रणबीर ने तुरंत हाँ कह दी।

वाडिया हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि इस इलाज में 4 लाख रुपये कुल खर्च आएगा और लड़की के पिता जो ट्रक ड्राइवर हैं उन्होंने उसके ईलाज के लिए एक लाख रुपए की व्यवस्था पहले ही कर ली है। अब वह कंस्ट्रक्शन साइट पर डबल शिफ्ट्स में काम कर रहे हैं। सूत्र ने बताया कि लड़की का परिवार मुंबई में रहता है और पिता की मासिक आय 10,000 रुपए है। और 'शो का कॉन्सेप्ट ने तो रणबीर को एक ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करने के लिए कहा था लेकिन यह वड़ा पाव बेचने का आइडिया रणबीर का अपना था। हलाकि रणबीर ने तो प्रोडक्शन हाउस से यह भी कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है।'

मराठी में प्रोड्यूसर स्मृति शिंदे और विकास गुलाटी जो बिलकुल ऐसा ही शो पहले कर चुके हैं उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है।

End of content

No more pages to load