रणवीर हुए दीपिका के करीब

रणवीर हुए दीपिका के करीब
अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी सह अभिनेत्री दीपिका उनके लिए बहुत ख़ास हैं लेकिन एक समय था जब वह यह कहते थे कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

रणवीर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बताया कि दीपिका मेरे जीवन में बहुत महत्त्व रखती हैं। दीपिका वो ख़ास है जिसको मैं बहुत सारा सम्मान देता हूँ और उनकी प्रशंसा करता हूँ, एक दीपिका ही है जिसके मैं इतना करीब हूँ। वह बहुत ही अलग हैं।

रणवीर और दीपिका ने शुरू में रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म रामलीला पर काम किया था। इस फ़िल्म में इन दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया था और अब यही सीन इनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगा रहे हैं। और दिन-ब-दिन रणवीर और दीपिका एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।

रणवीर सिंह कहते हैं कि हम दोस्त हैं। मैं और भी दोस्तों के साथ बाहर जाता हूँ लेकिन वह दीपिका की तरह प्रसिद्ध नहीं हैं। वह बाहर घूमने के लिए एक बहुत ही शांत दोस्त हैं। मुझे उसकी कंपनी बहुत अच्छी लगती है। हम अन्य युवायों की तरह एक दूसरे के साथ मैत्रीपूर्ण रहते हैं। जिनके साथ मैं बाहर जाता हूँ वो हैं अर्जुन कपूर मेरा स्कूल का दोस्त और सहायक निर्देशकों आदि। मैं अपने सभी दोस्तों के बारे में सुरक्षात्मक हूँ।

End of content

No more pages to load