अच्छा काम करना चाहते हैं हनी सिंह

अच्छा काम करना चाहते हैं हनी सिंह
प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जब कई गायक एक ही समय में कई सारे कामों में व्यस्त रहते हैं, रैपर और संगीतकार यो यो हनी सिंह बहुत ज्यादा काम करने के बजाय बेहतरीन काम करने पर ध्यान देना चाहते हैं। हनी सिंह ने शुक्रवार को किताब 'टॉप 100 सेलेब्रिटी ब्रांड्स' के लांच पर कहा, "मैं बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहता। मैं सीमित लेकिन बेहतरीन काम करना चाहता हूं।"

हनी सिंह ने पिछले साल हिंदी सिने जगत को 'लुंगी डांस' 'पार्टी ऑल नाइट' और 'हार्न ओके प्लीज' जैसे मशहूर और लोकप्रिय गाने दिए थे। उन्होंने कहा कि वह हिंदी फिल्म जगत में कुछ सीमित लोगों के लिए ही काम करते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं प्लेबैक कलाकार नहीं हूं और बेहद सीमित लोगों के लिए संगीत देता हूं। मैं खुद ही अपने गाने का संगीत तैयार करता हूं और उन्हें खुद ही गाता हूं।" हनी सिंह ने हाल ही में सनी लियोन अभिनीत 'रागिनी एमएमएस 2' के लिए 'चार बोतल वोडका' गीत रिकार्ड किया।

उन्होंने कहा, "हालांकि मैं दूसरे गीतकारों और गायकों के लिए भी गाता हूं, लेकिन गानों को लेकर मेरी पसंद बेहद सीमित है।"

End of content

No more pages to load