करीना बनीं नेचुरल्स की ब्रांड एंबेसडर

करीना बनीं नेचुरल्स की ब्रांड एंबेसडर
अभिनेत्री करीना कपूर केश और सौंदर्य सैलून श्रृंखला नेचुरल्स की ब्रांड एंबेसडर हो गई हैं। पहले अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा इसकी ब्रांड एंबेसडर थीं। नेचुरल्स केश और सौंदर्य सैलून श्रृंखला के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.के. कुमरावेल ने आईएएनएस को बताया, "जेनेलिया ने हमारे 80 सैलून को 340 सैलून तक बढ़ाने में मदद की। अब करीना 341 सैलून को 3,000 तक ले जाएंगी। वह नेचुरल्स का चेहरा होंगी। हमने दो साल का करार किया है।"

उन्होंने कहा, "हमने उन्हें दुर्गा पूजा या वैलेंटाइन डे सरीखे उत्सवों के लिए लाने की सोची..संभवत: अगले साल। अभिवादन और मुकाबले तक पहुंचना एक अन्य विचार है।"

नेचुरल्स के सैलून की दक्षिण में मजबूत पकड़ है। इसकी इच्छा दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात सरीखी जगहों पर अपने कारोबार का विस्तार करने की है।

उन्होंने कहा, "हम गाजियाबाद, दिल्ली के जनकपुरी और द्वारका जैसी जगहों पर मौजूद हैं। राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग में काम चल रहा है। साल के अंत तक दिल्ली में 20 से 25 सैलून हो जाएंगे। हम अन्य अवसरों की भी तलाश में हैं।"

End of content

No more pages to load