बॉलीवुड के लिए वैलेंटाइन-डे के अलग-अलग मायने

बॉलीवुड के लिए वैलेंटाइन-डे के अलग-अलग मायने
वैलेंटाइन के मौके पर शुक्रवार को बॉलीवुड की चíचत हस्तियों ने अपने प्रशंसकों को पहले स्वयं से प्यार करने का मंत्र दिया। कुछ के लिए प्यार का यह दिन विशेष महत्व नहीं रखता तो कुछ के पास इसे खास बनाने के अपने तरीके हैं। अक्षय कुमार, करन जौहर, अरशद वारसी और टिस्का चोपड़ा सरीखी हस्तियों ने बताया कि उनके लिए यह दिन क्या मायने रखता है।

यहां पेश है ट्विटर पर कही उनकी बातें :

अक्षय कुमार : मैं और मेरी पत्नी ट्विंकल इस साल उपभोक्तावाद की ओर नहीं झुक रहे हैं। वैलेंटाइन डे का मतलब अपने प्यार से प्यार करना है, पैसा खर्च करना नहीं।

करन जौहर : अगर आप एकल हैं और आपका कोई प्रेमी या प्रेमिका नहीं है तो सुनिश्चित कर लें आज आपको बहुत कैलोरी लेनी है। अकेलेपन के लिए मिठाई।

ऋचा चड्ढा : आइए हर दिन को वैलेंटाइन डे बनाएं। जो लोग एकल हैं उनसे कहूंगी कि स्वयं से प्यार करें।

अदिति राव हैदरी : क्या हर दिन वैलेंटाइन डे नहीं होना चाहिए? प्यार को फैलाएं। साल में सिर्फ एक दिन पैसे खर्च करना बंद करें।

जैकलिन फर्नाडीज : वैलेंटाइन डे का दिन। सुनिश्चित करें कि आज कुछ बहुत रोमांटिक करेंगे।

अरशद वारसी : सभी को वैलेंटाइन डे की बधाई।

टिस्का चोपड़ा : अपने आप को प्यार करना आजीवन रोमांस की शुरुआत है। वैलेंटाइन डे की शुभकामना।

संजय गुप्ता : वैलेंटाइन डे की बधाई। जाइए इसे खास बनाइए।

जैकी भगनानी : सभी प्यारे लोगों को वैलेंटाइन डे की शुभकामना। आप जिन लोगों को चाहते हैं उन सभी के साथ दिन को मजेदार बनाएं।

End of content

No more pages to load