'मि ​एक्स​' में ​इमरान ​हुए गंजे ​

'मि ​एक्स​' में ​इमरान ​हुए गंजे ​
​सीरियल किसिंग के बाद अब इमरान हाश्मी अपनी अगली फ़िल्म ​ ​​'मि ​. एक्स​' में एक नये प्रयोग के साथ आ रहे है। इसकी पुष्टि हुई है उनकी फ़िल्म के हालिया सामने आये फर्स्ट लुक से। इस फ़िल्म में वह मि. एक्स नाम का ही किरदार निभा रहे है। ​​​

महेश भट्ट ने ​हाल ही में ​इमरान हाशमी ​की फ़िल्म का एक फ़ोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है जिसमें इमरान हाशमी सिर्फ गंजे ही नहीं है बल्कि उनका ऐसा रूप है कि वह पहचान में ही नहीं आ रहे है। ​​​

​विक्रम भट्ट के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म के बारे में महेश ने अपने अकाउंट पर फ़ोटो के साथ लिखा है, 'शो टाइम...मिस्टर एक्स की फोटोग्राफी शुरू होती है। ​ ​

​ कहा जा ​ रहा है कि इस फिल्म की पटकथा शगुफ्ता रफीक ने लिखी है। ​श​गुफ्ता ​ने इस से पहले भी 'वो लम्हे ​' ​'​राज़​'​, ​'​मर्डर 2, ​'​जिस्म 2​'​, ​'​राज़ 3डी और ​'​ आशिकी 2​'​ जैसी सुपरहिट फिल्मों की पटकथा तैयार की थी।

End of content

No more pages to load