महिलाओं को शिक्षित करेंगी माधुरी

महिलाओं को शिक्षित करेंगी माधुरी
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी अगली फिल्म 'गुलाब गैंग' में महिला सशक्तीकरण और न्याय की लड़ाई के बारे में बात करती नजर आएंगी। माधुरी भारत में महिलाओं को शिक्षित करने की योजना भी बना रही हैं। माधुरी ने आईएएनएस को बताया, "हां, हमारे पास योजनाएं हैं, लेकिन हमने अभी शुरू नहीं किया है। मैं इसके लिए इंतजार कर रही हूं। जब हम यह शुरू करेंगे तो आपको बताएंगे। अपनी ऑनलाइल डांस अकेडमी में मैं कुछ चीजें पहले से शुरू कर चुकी हूं।"

माधुरी 'गुलाबगैंग' में रज्जो की भूमिका निभा रहीं जो समाज की गलत चीजों को सही करना चाहती है।

46 वर्षीया माधुरी ने कहा, "इस फिल्म में वह योद्धा है और उसका मानना है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करने की शिक्षा मिलनी चाहिए। अनपढ़ और अशिक्षित होने के कारण बहुत बार वे महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखते हैं।"

सौमिक सेन निर्देशित फिल्म में जूही चावला भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load