राहुल गांधी की भूमिका नहीं निभा रहा : जैकी

राहुल गांधी की भूमिका नहीं निभा रहा : जैकी
अभिनेता जैकी भगनानी आगामी फिल्म 'यंगिस्तान' में एक राजनेता की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनका किरदार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कतई नहीं मिलता। जैकी ने आईएएनएस को बताया, "मेरी राजनीति में दिलचस्पी है और मैं इस पर हमेशा नजर रखता हूं। फिल्म में मेरा रूप-रंग राहुल गांधी से मिलता-जुलता लगेगा लेकिन मैं उनकी भूमिका में नहीं हूं।"

सैयद अहमद अफजल निर्देशित 'यंगिस्तान' में दिवंगत अभिनेता फारूख शेख और नेहा शर्मा भी हैं। फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित होनी है।

फारूख के साथ शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए जैकी ने कहा, "फारूख शेखजी मेरे पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं। यह मेरे, नेहा और फारूख सर के किरदार के बीच एक प्रेमत्रिकोण है।"

फारूख शेख का पिछले साल दिसंबर में दुबई में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

End of content

No more pages to load