कल शाहिद की फ़िल्म 'हैदर' की शूटिंग कश्मीर में निबट गई है और अब वह अपने जन्मदिन के साथ इसकी भी ख़ुशी मना रहे है। आज उनका 33वां जन्मदिन है।
इसकी जानकारी शाहिद ने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग पर देते हुए ट्वीट किया है, "'काम खत्म #'हैदर', अलविदा कश्मीर ...यहाँ बहुत अच्छा वक़्त बिताया..लोगों का दिल बहुत बड़ा है.. खास कर स्थानीय टीम को बहुत याद करूँगा"
चर्चा यह भी है कि अब शायद शाहिद अपने दोस्तों के साथ अपनी पसंदीदा जगह गोआ जाएंगे। क्यों नहीं इतनी मेहनत के बाद एक ब्रेक तो बनता ही है।
आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे है शाहिद कपूर
-
Tuesday, February 25, 2014


