उप्र में 'या रब' कर मुक्त

उप्र में 'या रब' कर मुक्त
आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'या रब' को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कर मुक्त कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मनोरंजन कर आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।

एजाज खान, गौहर मुगल और अखिलेंद्र मिश्रा अभिनीत 'या रब' एक लघु बजट फिल्म है। यह सात फरवरी को रिलीज हो गई।

फिल्म में इस्लाम धर्म की व्याख्या की गई है और बताया गया है कि कैसे आतंकवाद में इस्लाम का गलत प्रयोग किया जाता है।

End of content

No more pages to load