कंगना ने वैष्णो देवी जाकर मांगी मन्नत

कंगना ने वैष्णो देवी जाकर मांगी मन्नत
कंगना की फ़िल्म '​क्वीन​'​ 7 मार्च को रिलीज हो रही है। जिसके लिए कंगना आजकल अपनी फ़िल्म के प्रोमोशन में व्यस्त है। लेकिन इसके अलावा कंगना जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर​ भी अपनी फ़िल्म की सफलता की मन्नत मांगने पहुंची। ​

​कंगना कहती है, "मैं फ़िल्म के लिए एक वॉइसओवर लिख रही थी। जिसमें सिर्फ वैष्णो देवी का नाम ​ही था। जब मैंने इसके बारे में सोचा, मैंने महसूस किया कि यह मेरे लिए एक बुलावा था। ताकि मैं मंदिर जा सकूं।"

​ ​कंगना अपने भाई अक्षित के साथ वैष्णो माता पहुंची और वहाँ जाकर अपनी फ़िल्म की सफलता के लिए मन्नत मांगी।

End of content

No more pages to load