बीती बातों को भूल आगे बढ़ी प्रियंका

बीती बातों को भूल आगे बढ़ी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ​ ने अब पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का इरादा कर लिया है। तभी तो वह एक तरफ अब अपनी बहन मीरा की फ़िल्म का प्रोमोशन कर रही है वहीँ दूसरी और उन्होंने सैफ अली खान, जो कि उनकी पुरानी प्रतिद्वंदी के पति है, उनके साथ काम करने के लिए तैयार हो गई है।

​ अगर सूत्रों की बातों पर यकीन किया जाए तो प्रियंका को हाल ही में प्रभुदेवा ने एक फ़िल्म के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसमें उनके साथ सैफ होंगे। और इस फ़िल्म के लिए प्रियंका ने हाँ कर दी है। ऐसा नहीं है कि प्रियंका को पहले सैफ के साथ काम करने का मौका नहीं मिला था। बल्कि प्रियंका ने इस से पहले उनके साथ काम करने के दो मौके छोड़े है।

​ ​सूत्रों के अनुसार, "​प्रियंका को जब सैफ के साथ फ़िल्म 'कॉकटेल' करने का मौका मिला था तो उस वक़्त वह 'बर्फी' की शूटिंग में व्यस्त थी।वहीं जब उन्हें राज निदिमोरु और डी.के की फ़िल्म 'हैपी एंडिंग' में भी काम करने का मिला तब वह अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म 'गुंडे' में व्यस्त थी। जिसकी वजह से उन्हें इन दोनों फिल्मों को छोड़ना पड़ा था। और इसके बाद उनकी जगह दीपिका और इलियाना ने ली थी।"

​वहीं कुछ दूसरे ​सूत्रों का यह भी कहना है, "​प्रियंका सैफ के साथ काम करके इतनी खुश नहीं थी। जिसका कारण था करीना से पप्रियंका की पुरानी दुश्मनी। लेकिन अब लगता है कि प्रियंका ने इन बातों को पीछे छोड़ने का फैंसला कर लिया है।"

​वहीं जब उनकी बहन मुंबई आई थी और बॉलीवुड में कदम रखा था, तो प्रियंका और परिणिति ने उनके लिए कोई खास प्रेम या साहनुभूति नहीं दिखाई थी। उन्होंने मीरा के लिए अंजान सा व्यवहार किया था। लेकिन सोमवार की रात को प्रियंका ने अपने ट्वीट से एक संदेश देकर यह इशारा दे दिया है कि उनके और उनकी बहन के बीच सबकुछ ठीक है।

​वह थोडा बहुत अपनी बहन की फ़िल्म 'गैंग ऑफ़ घोस्ट' का प्रोमोशन भी कर रही है। जिसके लिए उन्होंने फ़िल्म के ट्रेलर को भी शेयर किया है।और इसके बारे में अपने सोशियल नेटवर्क पर भी लिखा है।

प्रियंका लिखती है, "मेरी बहन की पहली हिंदी फ़िल्म, चेक इट!!!" जब इसके लिए मीरा से संपर्क किया गया, उन्होंने दोबारा से ट्वीट कर उन बातों का खंडन किया था जिसमें कहा जा रहा था कि प्रियंका उनका सहयोग नहीं कर रही है। वह कहती है, "प्रियंका उनके परिवार में अकेली सुपरस्टार है, और वह अकेली ही रहेंगी। मेरे पास उनकी निशर्त सहायता है। वह एक सोने वाले दिल की लड़की है, और मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि वह मेरे परिवार से है।

End of content

No more pages to load