एक्शन के मूड में आए शाहिद

एक्शन के मूड में आए शाहिद
चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अब धीरे-धीरे एक्शन फिल्मों की तरफ कदम बढ़ा रहे है। शाहिद एक्शन फ़िल्म 'आर... राजकुमार' के बाद अब अपनी अगली एक्शन फ़िल्म के लिए योजना बना रहे है। जिसका निर्देशन ​राज निधिमरू और कृष्णा डी​ करेंगे।

​​ ​​राज निधिमरू और कृष्णा डी​ ​इस से पहले फ़िल्म 'गो गोआ गोन' का निर्देशन कर चुके है। और अब वह शाहिद को लेकर अपनी अगली एक्शन फ़िल्म की कल्पना कर रहे है। ​ ​सुनने में आया है कि शाहिद को उनकी पहली फ़िल्म 'गो गोआ..' काफी पसंद भी आई थी।​

​ ​अब निर्देशक के की इस योजना से शाहिद भी काफी खुश है और उनके साथ काम करना चाहते है। लेकिन फिलहाल तो शाहिद विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में ​जुटे है, कहा जा रहा है कि इस के बाद वह निधिमारु के साथ काम की शुरुआत करेंगे।

End of content

No more pages to load