तमन्‍ना ​को देख, करीना को आई ​ ​करिश्मा की याद

तमन्‍ना ​को देख, करीना को आई ​ ​करिश्मा की याद
​तमन्ना भाटिया आजकल करीना के पति सैफ अली खान के साथ ​​मॉरीशस ​में शूटिंग कर रही है। जहाँ करीना सैफ से मिलने गई थी। जहाँ वह जब तमन्ना से मिली तो उन्हें ऐसा लगा कि वह अपनी बहन करिश्मा को देख रही है।

​तमन्ना और सैफ ​ मॉरीशस​ में अपनी फ़िल्म 'हमशक्ल' की शूटिंग कर रहे है। ​जब करीना वहाँ पहुंची और उन्होंने तमन्ना को देखा तो कहने लगी "अरे तुम तो बिलकुल मेरी बहन करिश्मा के जैसी लग रही हो, तुमने तो मुझे उनकी ही याद दिल दी।

साजिद खान के निर्देशन में बन​ रही इस फिल्म में सैफ ​और तमन्ना के अलावा , रितेश देशमुख​ और ​राम कपूर ​भी है। राम कपूर फ़िल्म में ​ट्रिपल रोल कर रहे हैं। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load