एकता को दर्शकों की नब्ज की पहचान

एकता को दर्शकों की नब्ज की पहचान
'रागिनी एमएमएस 2' फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल फिल्म की निर्माता एकता कपूर से काफी खुश नजर आते हैं। उनका कहना है कि एकता दर्शकों की नब्ज पहचानती हैं और अक्सर उपयोगी सुझाव देती हैं। 'रागिनी एमएमएस 2' का निर्माण एकता के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत हुआ है, जो 'लव सेक्स धोखा', 'द डर्टी पिक्चर' और 'रागिनी एमएमएस' सरीखी सफल फिल्में दे चुका है।

मूल फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था और उसमें कैनाज मोतीवाला और राज कुमार राव मुख्य भूमिका में थे। लेकिन एकता ने 'रागिनी एमएमएस 2' का निर्देशन पटेल से करवाया।

खौफ से भरपूर फिल्म '1920' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले पटेल ने कहा, "एकता दिलचस्प सुझाव देती हैं..वह दर्शकों की नब्ज पहचानती हैं। उन्हें पता है कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। वह पटकथा लिखने के दौरान ढेर सुझाव देने में अभ्यस्त हैं।"

सनी लियोन अभिनीत 'रागिनी एमएमएस 2' इस शुक्रवार (21 मार्च) को रिलीज होने जा रही है।

End of content

No more pages to load