अमित साध हुए चोटिल, शूटिंग रुकी

अमित साध हुए चोटिल, शूटिंग रुकी
फिल्म के सेट पर होने वाले हादसे फिल्म के लिए बड़े झटके हो सकते हैं। उदाहरण के लिए हाल में अभिनेता अमित साध के पैर में फै्रक्चर हो गया, जिससे सुभाष कपूर की फिल्म 'गुड्डू रंगीला' की शूटिंग अपने निर्धारित समय से एक माह पीछे हो गई है।

'गुड्ड रंगीला' में अमित और अरशद वारसी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की टीम शिमला में शूटिंग कर रही थी, जहां अमित चोटिल हो गए इस वजह से टीम मुंबई लौट आई है।

अपने घर से बात करते हुए अमित ने बताया, "पैर की चोट ठीक हो रही है। मुझे अपना जी कड़ा करना होगा, क्योंकि मेरे साथ हुई इस घटना ने मेरी फिल्म का शेड्यूल बिगाड़ दिया है। अब चिकित्सकों ने मुझे बताया कि फ्रैक्चर के बाद पहले दो हफ्ते बहुत कष्टमय होंगे।"

अमित कहते हैं कि 'गुड्ड रंगीला' की पूरी टीम बहुत सहयोग करने वाली है।

उन्होंने कहा, "हर कोई बहुत ही अच्छा रहा है। मेरे निर्देशक सुभाष कपूर सर का मेरे प्रति व्यवहार पिता जैसा है, उन्हें मेरी फिक्र है। मुझे ढेर सारा प्यार और तव्वजो दी जा रही है और मैं इसके हर एक छोटे से छोटे अंश का आनंद ले रहा हूं।"

'काय पो चे' फिल्म में अभिनय कर चुके अमित कहते हैं कि यह सिर्फ आराम करने की बात है। हालांकि, कहना आसान है।

उन्होंने कहा, "डॉक्टर कहते हैं कि पहले दो सप्ताह दुखदायी होने वाले हैं। मैं जब अपना पैर हिलाता हूं तभी दर्द महसूस करता हूं..मुझसे बहुत से लोग मिलने आ रहे हैं, इसलिए मुझे एक बड़े कलाकार जैसे अनुभव होता है।

End of content

No more pages to load