ऋषि कपूर ​ने भी किया अंगदान

ऋषि कपूर ​ने भी किया अंगदान
​अब तक ऐश्वर्या, अमिताभ और किरण राव के अंगदान फैंसले के बाद अब ​अभिनेता ऋषि कपूर ने ​भी ​अंगदान का ​वायदा किया है। साथ ही उन्होंने दूसरे लोगों से भी इस बात की अपील की है कि वह भी इसके लिए आगे आए।

​ऋषि कपूर ​कपूर ​को चंडीगढ़ ​पीजीआईएमईआर में ​'​ ट्रांसप्लांट गेम्स 2014​' ​के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण के ​लिए आए थे। जहाँ उन्होंने ना सिर्फ इस कार्यक्रम में भाग लिया बल्कि खुद भी इस नेक काम के लिए अंग दान ​के लिए हस्ताक्षर किये। साथ दूसरे लोगों से भी इसकी अपील की।

संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस आयोजन में 300 लोगों ने भाग लिया। इसका आयोजन किडनी दान के बारे में जागरूकता फैलाने तथा प्रत्यारोपण की कामयाबी को प्रदर्शित करने के लिये किया गया था। ​

​ कपूर की आखिरी फिल्म यशराज की 'बेवकूफियां' थीं जिसमें उन्होंने अभिनेत्री सोनम कपूर के पिता की भूमिका की है।

End of content

No more pages to load