सलमान की मुश्किलें बरक़रार

सलमान की मुश्किलें बरक़रार
सलमान खान के ​2002 के हिट एंड रन मामले​ को अदालत ने और आगे खिसका दिया है। जिसका कारण रहा है ​अभियोजन पक्ष अधिक समय की मांग​। ​मुंबई सेशन न्यायालय​ ने उनका यह मामला 28 अप्रैल तक फिर स्थगित कर दिया है।

​सफ़ेद शर्ट और नीली डेनिम की जींस पहने सलमान खान अपनी बहन एलविरा और बॉडीगार्ड के साथ अदालत​ पहुंचे। ​ अदालत में भी वह दोनों के साथ ही बैठे और जैसे ही कार्यवाही खत्म हुई वह उठकर चले गये।

​​इस पर टिप्पणी करते हुए जांच अधिकारी राजेंद्र केन ने अदालत को बताया ​ कि पुलिस को चुनावों की ड्यूटी पर तैनात​ किया गया है, जिसके चलते इस वक़्त वे ट्रायल के लिए तैयार नहीं थे।

​​​​सत्र न्यायाधीश डी डब्ल्यू देशपांडे ​ ने अभियोजन पक्ष से 28 अप्रैल को उस हादसे में घायल हुए पहले ​गवाह को अदालत में पेश करने के लिए कहा है।

End of content

No more pages to load